जयपुर में 12 बड़ी मिठाई दुकानों पर छापा, 150 किलो खराब घेवर मिला; प्रोडक्शन यूनिट सील
जयपुर में 12 बड़ी मिठाई दुकानों पर छापा, 150 किलो खराब घेवर मिला; प्रोडक्शन यूनिट सील जयपुर में खाद्य सुरक्षा टीमों ने 12 बड़ी मिठाई दुकानों पर छापे मारे। 150 किलो खराब घेवर नष्ट कर 275 किलो सामग्री जब्त की गई, जबकि एक प…

सौजन्य से:- Amar Ujala
जयपुर में 12 बड़ी मिठाई दुकानों पर छापा, 150 किलो खराब घेवर मिला; प्रोडक्शन यूनिट सील
जयपुर में खाद्य सुरक्षा टीमों ने 12 बड़ी मिठाई दुकानों पर छापे मारे। 150 किलो खराब घेवर नष्ट कर 275 किलो सामग्री जब्त की गई, जबकि एक प्रोडक्शन यूनिट सील की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन से पहले जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और खराब खाद्य सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार को टीमों ने कान्हा स्वीट्स, रावत मिष्ठान भंडार, सोढाणी स्वीट्स, बीएमबी सहित 12 बड़ी मिठाई दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान घेवर, बर्फी, मावा, समोसा और मिल्क केक समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए।
कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानों पर खराब मावा, मिठाई और घेवर मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। यह कार्रवाई खाद्य विभाग के ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की गई।
रावत मिष्ठान भंडार में एक ही तेल में कई दिन तक तल रहे थे कचौरी
जयपुर सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले जगतपुरा स्थित रावत मिष्ठान भंडार की जांच की। यहां से केसर पिस्ता बर्फी और कुकिंग ऑयल के सैंपल लिए गए।जांच में सामने आया कि दुकान पर प्याज की कचौरी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला तेल कई दिन तक बदला नहीं जाता था। दुकान के हलवाई ने टीम को बताया कि तेल करीब चार दिन में बदला जाता है, जबकि मैनेजर के अनुसार रोजाना करीब 700-800 कचौरियां तैयार होती हैं। अधिकारियों के अनुसार लंबे समय तक एक ही तेल में कचौरी तलने से उसमें खराब तत्व बढ़ सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। टीम ने तेल का सैंपल जांच के लिए लिया है।
यह भी पढें- Jaipur: डांगावास हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सभी 40 आरोपियों के बरी होने पर भीम आर्मी ने उठाए सवाल, धरना दिया
150 किलो बदबूदार घेवर मिला, मौके पर नष्ट कराया
जयपुर सीएमएचओ फर्स्ट डॉ. रवि शेखावत के निर्देशन में टीम ने बिंदायका के सिंवार मोड़ स्थित प्रधान स्वीट्स एंड कैटर्स पर भी कार्रवाई की। यहां टीम को करीब 150 किलो खराब और बदबूदार घेवर मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खराब घेवर को मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसके अलावा घेवर, मिठाई और नमकीन बनाने में इस्तेमाल होने वाली करीब 275 किलो खाद्य सामग्री जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान दुकान की प्रोडक्शन यूनिट को सील कर दिया गया।
मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे
खाद्य सुरक्षा टीमों ने जयपुर की अलग-अलग दुकानों से घेवर, बर्फी, मावा, समोसा, मिल्क केक और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। इनकी जांच लैब में कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रक्षाबंधन को देखते हुए खाद्य विभाग ने मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान तेज किया है। विभाग का कहना है कि त्योहार के दौरान लोगों को साफ और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिले, इसके लिए दुकानों और मिठाई बनाने वाली इकाइयों की लगातार जांच की जाएगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में बिना लाइसेंस दवा कारोबार का खुलासा,1.40 लाख रुपए की दवाएं जब्त; Phenobarbitone टैबलेट भी मिली

सरकार शिक्षा विरोधी, नहीं चाहते लोग जागरूक हों; राजस्थान में CJP टीम पर कथित हमले से गरमाई सियासत, अखिलेश यादव ने BJP को घेरा - dainiktribuneonline.com

राजस्थान में स्कूल दौरे पर सीजेपी टीम पर हमला, आशुतोष रांका ने लगाया बीजेपी पर आरोप - Cjp team attacked in rajasthan village during school thik karo campaign ashutosh ranka alleges bjp assaulted - Satya Hindi


