जोधपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू: काउंटिंग के 117 राउंड होंगे, तीन घंटे में परिणाम; 100 वार्डों पर प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Nagar Nigam Election Result LIVE | Ward Candidate Fate Today LIVEजोधपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू:काउंटिंग के 117 राउंड होंगे, तीन घंटे में परिणाम; 100 वार्डों पर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Nagar Nigam Election Result LIVE | Ward Candidate Fate Today
LIVEजोधपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू:काउंटिंग के 117 राउंड होंगे, तीन घंटे में परिणाम; 100 वार्डों पर प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
- कॉपी लिंक
जोधपुर नगर निगम चुनाव के 100 वार्डों में 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा। सुबह 8 बजे से शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में काउंटिंग शुरू हो गई।
काउंटिंग की शुरुआत डाक मतपत्रों की गिनती से की जाएगी। इसके बाद अन्य मतों की गणना होगी। इसके लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज के 10 रूम में हर वार्ड के अनुसार अलग-अलग टेबल लगाई गई है।
मतगणना के लिए 117 राउंड निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक- करीब तीन घंटे में चुनाव परिणाम की तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके साथ ही पता चल जाएगा कि कौनसे वार्ड से कौनसी पार्टी का प्रत्याशी पार्षद का चुनाव जीता है।
पहले देखें PHOTOS
जोधपुर नगर निगम चुनाव - ऐसी रहेगी मतगणना की व्यवस्था
काउंटिंग को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी
सबसे पहला रुझान मतगणना शुरू होने के आधे घंटे के बाद आ जाएगा और तीन घंटे में पूरा रिजल्ट आने की संभावना है।
रिटर्निंग ऑफिसर रामकिशोर मीणा ने बताया कि मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों और प्रत्याशियों के एजेंट को लेकर एंट्री की भी अलग-अलग व्यवस्था की गई है। कॉलेज परिसर में एंट्री के लिए चार गेट बनाए गए हैं। इन एंट्री गेट पर अलॉट किए वार्ड के अनुसार अंदर एंट्री होगी।
जोधपुर में 2004 से लेकर अब तक हुई वोटिंग
जोधपुर नगर निगम में हुए पांच चुनाव की वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा है। साल 2004 से लेकर 2026 तक हुए निकाय चुनाव के बाद पहली बार है, जब मतदान प्रतिशत 71.10 प्रतिशत तक पहुंचा है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


