राजस्थान: भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर, 10 यात्री घायल - rajasthan bus accident 10 injured on bhilwaraajmer highway
राजस्थान: भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर, 10 यात्री घायल भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैवल्स बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार दस यात्री घायल हो गए। ..…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान: भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर, 10 यात्री घायल
भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैवल्स बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार दस यात्री घायल हो गए। ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान में भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर मांडल चौराहे के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर ने आगे चल रही ट्रैवल्स बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बस में सवार दस यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क से नीचे उतर गए।
कब और कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, मांडल पुलिस चौकी के पास ट्रैवल्स बस जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस और ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क से नीचे उतर गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से मांडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

20 दिन में 1 हजार 624 हार्डकोर बदमाश गिरफ्तार, राजस्थान में शुरू हुआ पुलिस का 'सिंघम' एक्शन

जयपुर राजस्थान पुलिस ने बनाया नया 'जन अभियोग प्रकोष्ठ', शिकायतों के निस्तारण की अब होगी निगरानी, देखिए खास रिपोर्ट

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद


