जयपुर में आज निकलेगी जन आक्रोश रैली: खोले के हनुमानजी से दोपहर 1 बजे शुरू होगी, जयपुर-दिल्ली रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Jan Akrosh Rally | Traffic Diversion Today Khole Ke Hanumanji जयपुर में आज निकलेगी जन आक्रोश रैली:खोले के हनुमानजी से दोपहर 1 बजे शुरू होगी, जयपुर-दिल्ली रूट पर ट्रैफिक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Jan Akrosh Rally | Traffic Diversion Today Khole Ke Hanumanji
जयपुर में आज निकलेगी जन आक्रोश रैली:खोले के हनुमानजी से दोपहर 1 बजे शुरू होगी, जयपुर-दिल्ली रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा
- कॉपी लिंक
शहर में आज युवा शक्ति मंच राजस्थान की ओर से जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। जयुपर की सांस्कृतिक विरासत बचाने और परकोटा से बहुसंख्यक समाज के पलायन को लेकर खोले के हनुमानजी मंदिर से दोपहर 1 बजे रैली रवाना होगी। रैली जयपुर-दिल्ली रुट होते हुए शहर के रास्तों से रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल तक आएगी।
इस दौरान शहर के कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। वहीं रैली के रास्ते में वाहनों की पार्किंग भी बंद रहेगी। दिल्ली से जयपुर आने वाला ट्रैफिक खोले के हनुमानजी मंदिर के रास्ते पर नहीं जा सकेंगे। वहीं जयपुर से दिल्ली रोड जाने वाले ट्रैफिक को गलता गेट से सूरजपोल गेट-रामगंज बाजार होते हुए निकाला जाएगा।
25 हजार लोगों के शामिल होने का दावा
युवा शक्ति मंच राजस्थान की ओर से इस रैली में 25 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। मंच के संयोजक सुनिल सिंह शेखावत ने बताया- रैली में 2 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। इसके साथ दस हजार दोपहिया वाहन और 500 से अधिक चौपहिया वाहन शामिल होंगे। इस रैली का उद्देश्य जयपुर की ऐतिहासिक इमारतों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना है।
इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा
रैली दोपहर 1 बजे खोले के हनुमानजी मंदिर से शुरु होकर बदनपुरा, गंगापोल, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, सुभाष चौक, चांदी की टकसाल, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, अजमेरी गेट होते हुए रामनिवास बाग चौराहे से अल्बर्ट हॉल पहुंचेगी।
रैली के दौरान दिल्ली रोड से जयपुर आने वाली गाड़ियां खोले के हनुमान जी मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे।
धोबीघाट सर्किल से रामगढ़ मोड़, सड़वा मोड़ से रामगढ़ रोड-नाई की थड़ी-नायला रोड होते हुए आगरा रोड और आमेर तिराहे से गांधी चौक आमेर-रोड रामगढ़ मोड़ की ओर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
भारी वाहनों को चंदवाजी तिराहा से एक्सप्रेस हाईवे, रोड नंबर 14 और 200 फीट चौराहा होते हुए अजमेर रोड की ओर भेजा जाएगा।
जयपुर से दिल्ली रोड जाने वाले वाहन गलता गेट से सूरजपोल गेट-रामगंज चौपड़, टीपी नगर से गुरुद्वारा मोड़-गोविंद मार्ग और रोटरी सर्किल से जवाहर नगर बाईपास की ओर जा सकेंगे।
- झरना में ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष का स्वागत: प्रकाशचंद लोईवाल का साफा-माला से अभिनंदन, बोले- समाज की एकजुटता मजबूत करने पर जोर
- राजस्थान एक्सप्लेनरCJP राजस्थान पर इतना फोकस क्यों कर रही है?: 2 टॉप लीडरों का यहीं से कनेक्शन; जानिए-जयपुर में रांका को पीटा,पुलिस ने क्यों नहीं बचाया
- भास्कर एक्सक्लूसिवयूपी के पुलिसवालों की गाड़ी में मिली नोटों की गडि्डयां: राजस्थान ACB की कार को टक्कर मारी, रिश्वत का पैकेट फेंका, चारों आरोपी सस्पेंड
- सांभर लेक के शाकम्भर कॉलेज में प्रवेश नवीनीकरण प्रक्रिया: 21 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस का बड़ा प्रहार: एक दिन में 17 हजार ठिकानों पर दबिश, 7,700 से अधिक गिरफ्तार

जयपुर में ‘द रॉयल्स’ की शूटिंग कर एक्टर-ईशान मुंबई रवाना: एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस डॉली सिंह भी दिखीं; कांग्रेस नेता डोटासरा-जूली-पायलट भी साथ आए नजर - Jaipur News

Udaipur Crime : उदयपुर में 50 लाख की MDMA बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार


